राजस्थान लॉकडाउन / प्रदेश में 31 मार्च तक सबकुछ बंद; मीडिया और चिकित्सा जैसी 14 आवश्यक सेवाएं यथावत रहेंगी

जयपुर. कोरोना के कहर के बीच प्रदेश में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा- लाॅक डाउन के तहत मीडिया और चिकित्सा जैसी 14 आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्ति समस्त राजकीय व निजी कार्यालय, माॅल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां एवं सार्वजनिक परिवहन आदि बंद रहेंगे। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए लोगों का घरों में रहना बेहद जरूरी है। रविवार को ही पीएम मोदी के आह्वान के बाद जनता कर्फ्यू है। बसें, ट्रेनें, कैब और कई दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, राजस्थान का भीलवाड़ा कोरोनाजोन बन गया है। दो दिन के अंदर यहां 13 पॉजिटिव मिल चुके हैं। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 और नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे। इन्हीं में से एक डॉक्टर की पत्नी और एक डॉक्टर के भाई को भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमें भी यहां पहुंच गई हैं। अगले 72 घंटे क्रिटिकल माने जा रहे हैं। उधर, सीकर और पाली में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 24 घंटे के भीतर नौ नए मरीज मिले हैं और कुल आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। सीएम की अपील : मानवता को बचाने की लड़ाई में प्रदेश का हर नागरिक शामिल हो सीएम अशोक गहलोत ने लोगों से कि चीन से आई से पूरा विश्व चिंतित है। सरकार लोगों की जान बचाने के लिए हर बड़े फैसले ले रही है। अब जरूरत है कि मानवता को बचाने की इस लड़ाई में राजस्थान का हर व्यक्ति शामिल हो। आज जरूरत है कि प्रदेश का हर व्यक्ति अपने नागरिक धर्म का पालन करके सरकार का सहयोग करें। अफवाह फैलाने से बचे। इस निर्णायक लड़ाई में जहां भी सरकार की जरूरत होगी, वहां वह नागरिकों के साथ खड़ी मिलेगी। इन 3 उदाहरणों से समझिए जनता कर्फ्यू जरूरी क्यों? 1. 12 संक्रमित ट्रेनाें में थे, साथ सफर करने वाले सभी संदिग्ध 13 मार्च काे 8 संक्रमित एपी संपर्क क्रांति में दिल्ली से रामागुंडम गए। 4 यात्री 16 मार्च काे गाेदान एक्सप्रेस में मुंबई से जबलपुर गए। इनके साथ यात्रा करने वाले सभी यात्री अब संदिग्ध हैं। 2. विदेश यात्रा नहीं की, फिर भी महिला पाॅजिटिव मिली पुणे की 40 वर्षीय महिला 3 मार्च काे शादी समारोह में गई थी। उसके बाद वह संक्रमित मिली। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। प्रशासन शादी में आए लोगों का पता लगा रहा है। 3. लंदन से लाैटी महिला से ब्यूटीशियन काे हुआ संक्रमण हरियाणा के पंचकूला में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला संक्रमित मिली है। लंदन से लाैटी काेराेना पाॅजिटिव महिला ब्यूटी पार्लर में उससे मसाज करवाने पहुंची थी।

Top News