अपना जिला

किसान ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

संगरिया। संगरिया थानाक्षेत्र के गांव शेरगढ़ में आज एक किसान ने खेत में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार गांव निवासी कृष्ण सिंह खेत में गया और वहां शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई राज सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।Date:- (Sat May 25, 2013 At 7:00 AM)

देश-प्रदेश

पाकिस्तान में बस में गैस सिलेंडर में विस्फोट से 17 बच्चे जिंदा जले

इस्लामाबाद। पूर्वी पाकिस्तान में शनिवार को एक बस में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से उसमें सवार 17 बच्चे जिंदा जल गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गुजरात शहर के बाहरी इलाके में हुए इस हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। विस्फोट के बाद बस में आग लग गई। गुजरात राजधानी इस्लामाबाद से 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। हादसा सुबह 7.40 बजे उस वक्त हुआ जब स्कूल बस आठ से 12 साल के 20-25 बच्चों को एक निजी स्कूल ले जा रही थी। पूर्वोत्तर पाकिस्तान में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध आतंकी हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

खास खबरें

हनुमानगढ़ में कम्प्यूटर व्यवसायियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, सौंपा ज्ञापन

कम्प्यूटर व्यावसायों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन हनुमानगढ़। जयपुर में कम्प्यूटर व्यवसायी पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में हनुमानगढ़ जिले के समस्त कम्प्यूटर व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। कम्प्यूटर विक्रेताओं ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट ऐसी कार्रवाई कराकर कम्प्यूटर विक्रेताओं पर दवाब बनाकर अपने उन उत्पादों को बेचना चाहती है जो एक आम व्यक्ति की पहुँच से बाहर है और यह भी तब, जब प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के समान या बेहतर फीचर्स वाले उत्पाद लगभग नगण्य कीमत पर बाजार में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर व्यवसाय से जुड़े सभी व्यवसायियों व ग्राहकों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है व धमकियां दी जा रही हैं। यदि कम्प्यूटर व्यवसायी माइक्रोसॉफ्ट की नीतियों के अनुसार चलें तो एक कम्प्यूटर खरीदने वाले आम ग्राहक को कम्प्यूटर के अतिरिक्त कम से कम 25 से 30 हजार के सॉफ्टवेयर खरीदना आवश्यक हो जायेगा । Date:- (Sat May 25, 2013 At 6:11 AM)

खास खबरें

मंजू का अन्तर्राष्ट्रीय रघवी फुटबॉल टीम में चयन

हनुमानगढ़। टाऊन के व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय की छात्रा मंजू गोदारा को 12 वीं सीनीयर रघवी फुटबॉल चैम्पियनशिप 2013 में बेस्ट प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया है। मंजू ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित 12 वीं सीनीयर रघवी फुटबॉल चैम्पियनशिप में यह अवार्ड प्राप्त किया। उसका अन्तर्राष्ट्रीय रघवी फुटबॉल टीम में चयन किया गया है। Date:- (Sat May 25, 2013 At 6:09 AM)

बहुत कुछ

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी डॉक्टर शादी के मंडप से गिरफ्तार

बालाघाट. बालाघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी डॉक्टर को उसकी शादी के मंडप से अरेस्ट कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बालाघाट जिला चिकित्सालय में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात डॉ. धनेन्द्र गजभिए 24 मई को शादी कर रहे थे, तभी नागपुर में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नागपुर निवासी इस युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. गजभिए पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे और जब वह उनसे शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देते । कल जब युवती को पता चला कि वह किसी और लड़की से शादी कर रहे हैं तो उसने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 366 और 376 के तहत डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि डॉ. धनेन्द्र से उसकी मुलाकात मई 2011 में उस समय हुई थी, जब वह उसकी सहेली को देखने नागपुर आये थे। वहां डॉ. गजभिए ने उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं। बाद में उन्होंने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शादी के प्रस्ताव के बाद वह अपने भाई और भाभी के साथ बालाघाट आई तथा डॉक्टर के परिजनों से मिली। युवती ने कहा कि शादी की बात तय होने के बाद भाई और भाभी तो लौट गए और वह बालाघाट में ही रुक गई, जहां डॉ. गजभिए ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उससे संबंध बनाते रहे। 5/25/2013 9:26:22 AM

Fukrey Official Theatrical Trailer

खास खबरें

अपना जिला

किसान ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

संगरिया। संगरिया थानाक्षेत्र के गांव शेरगढ़ में आज एक किसान ने खेत में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी कृष्ण सिंह खेत में गया और वहां शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई राज सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।Date:- (Sat May 25, 2013 At 7:00 AM)
See More.... Bookmark and Share

Hot News

बहुत कुछ

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी डॉक्टर शादी के मंडप से गिरफ्तार

बालाघाट. बालाघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी डॉक्टर को उसकी शादी के मंडप से अरेस्ट कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बालाघाट जिला चिकित्सालय में अस्थि रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात डॉ. धनेन्द्र गजभिए 24 मई को शादी कर रहे थे, तभी नागपुर में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नागपुर निवासी इस युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. गजभिए पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे और जब वह उनसे शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देते । कल जब युवती को पता चला कि वह किसी और लड़की से शादी कर रहे हैं तो उसने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 366 और 376 के तहत डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि डॉ. धनेन्द्र से उसकी मुलाकात मई 2011 में उस समय हुई थी, जब वह उसकी सहेली को देखने नागपुर आये थे। वहां डॉ. गजभिए ने उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं। बाद में उन्होंने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शादी के प्रस्ताव के बाद वह अपने भाई और भाभी के साथ बालाघाट आई तथा डॉक्टर के परिजनों से मिली। युवती ने कहा कि शादी की बात तय होने के बाद भाई और भाभी तो लौट गए और वह बालाघाट में ही रुक गई, जहां डॉ. गजभिए ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उससे संबंध बनाते रहे। 5/25/2013 9:26:22 AM
See More.... Bookmark and Share

देश-प्रदेश

पाकिस्तान में बस में गैस सिलेंडर में विस्फोट से 17 बच्चे जिंदा जले

इस्लामाबाद। पूर्वी पाकिस्तान में शनिवार को एक बस में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से उसमें सवार 17 बच्चे जिंदा जल गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार गुजरात शहर के बाहरी इलाके में हुए इस हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। विस्फोट के बाद बस में आग लग गई। गुजरात राजधानी इस्लामाबाद से 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। हादसा सुबह 7.40 बजे उस वक्त हुआ जब स्कूल बस आठ से 12 साल के 20-25 बच्चों को एक निजी स्कूल ले जा रही थी। पूर्वोत्तर पाकिस्तान में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध आतंकी हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई थी।
See More.... Bookmark and Share

खबरें और भी

गांव/कस्बों की खबरें

डायरेक्टरी

फ्यूचर प्लस

आख़िर हममें बुद्धिमत्ता आती कहां से है?

आज हम दिमाग पर अपना दिमाग लगाएंगे. सवाल ये है कि कौन सी चीज़ हमें बुद्धिमान बनाती है? क्या बुद्धिमत्ता कुदरती है? क्या ये हमारे अंदर ही पैदा और विकसित होती है या फिर गूगल, विकीपीडिया जैसे साधन हमारे दिमाग पर कोई असर डालते हैं? कई मनोवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार हमारी बुद्धिमत्ता का ज़्यादातर विकास दूसरे लोगों के साथ हमारे व्यवहार, सामंजस्य और माहौल पर निर्भर करता है. एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक सिद्धांत के अनुसार हम लोग ‘दिमागी कंजूस’ हैं. इसका मतलब ये हुआ कि हम तब तक अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करना चाहते जब तक कि मजबूरी न हो जाए. हम किसी जगह को ढूंढने के लिए अपने दिमाग़ पर ज़ोर डालने के बजाय 'गूगल मैप' या ऐसे ही किसी उपाय को ढूंढते हैं जो आसान हों. बांटने से बढ़ता है दिमाग प्रयोगों से ये साबित किया गया है कि ऐसी तस्वीर जिसे हम देख रहे हों- उसमें से बिल्डिंग गायब हो जाती है, ऐसे लोग जिनसे हम बात कर रहे हैं- बदल जाते हैं, लेकिन अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता. इस अवधारणा को मनोवैज्ञानिक ‘बदलाव के प्रति अंधापन’ कहते हैं. ये इंसान की मूर्खता के सबूत नहीं हैं, इसके विपरीत ये उदाहरण हैं दिमागी ताकत के. इसका मतलब ये है कि दिमाग रिकॉर्ड रखने के लिए स्मरण शक्ति के बजाय दुनिया पर निर्भर करता है. सामान्यतः ये एक अच्छी बात मानी जाती है. कई दार्शनिक मानते हैं कि दिमाग अपना विस्तार माहौल में करने के लिए ही तैयार किया गया है. यहां तक कि सोचने की प्रक्रिया जितनी दिमाग के भीतर हो रही होती है उतनी ही बाहर भी हो रही होती है. दार्शनिक एंडी क्लार्क तो इंसानों को, ‘पैदाइशी साइबोर्ग्स’ (आधा इंसान-आधा मशीन) तक कहते हैं. वो कहते हैं कि इंसान ऐसे जीव हैं जो स्वाभाविक रूप से नए विचार, क्षमताएं और साधन जुटा लेते है. समाज ही जीतता है हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के स्मरण शक्ति पर किए गए एक शोध के मुताबिक लोग अपने परिचित माहौल और परिचित व्यक्ति के साथ चीज़ों को बेहतर ढंग से याद रख पाते हैं. शोध के अनुसार ऐसा इसलिए होता है कि आपसी समझ वाले लोगों के बीच याद रखने के लिए चीज़ों का बंटवारा हो सकता है. दूसरों पर भरोसा करने की दिमागी क्षमता इंसान की सबसे बड़ी ताकत है. हम अपने ज्ञान को बांट सकते हैं और अपनी समझ को विकसित कर सकते हैं. तकनीक लोगों के लिए चीज़ों का ख़्याल रखती है ताकि हमें न रखना पड़े. इसी तरह संकलित ज्ञान और जानकारी समाज को चलाने में मददगार होती है. from bbc hindi
Bookmark and Share
 
भूलने की बीमारी है तो हो जाइये बेफिक्र

भूल गया सबकुछ,याद नहीं अब कुछ...अगर आपको भी यूं ही चीजें भूलने की बीमारी है तो अब जरा बेफिक्र हो जाइये। आपके लिए खुशखबरी है। जिन लोगों को भूलने की बीमारी है,उनके लिए एक ऐसी वेबसाइट बनायी गयी हैं, जो उन्हें हर बात याद दिलायेगी। इसका वेबसाइट का नाम है-डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट इजीरिमाइंटरफॉरयूडॉटकॉम। यह एक रिमाइंडिग सर्विस प्रदान कराने वाली वेबसाइट है। अमेरिका और यूरोप में इस तरह की कई वेबसाइट्स हैं लेकिन भारत में यह अपनी तरह की पहली वेबसाइट है। यह वेबसाइट आपको दवाई लेने से लेकर किसी भी तरह के होमवर्क, असाइनमेंट आदि की भी याद दिलायेगी। भारत में फिलहाल इसके 4000 के आसपास यूजर्स हैं और वेब जानकारों के मुताबिक आनेवाले समय में इसका इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ सकता है। यूजर्स 365 रुपये वार्षिक शुल्क देकर अनलिमटेड रिमाइंडर फीड कर सकते हैं, जिसे साइट द्वारा वक्त-वक्त पर कार्यो की सूची के हिसाब से एसएमएस और इ-मेल के जरिये यूजर्स को याद दिलाया जाता है और इस तरह आप अपने भूलने की बीमारी से बच सकते हैं।
Bookmark and Share

job/exam/result

facebook

मौसम